राजस्थान नगर पालिका सेवा भर्ती 2025 || मुख्य अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, सहायक लेखा अधिकारी के पदों पर जल्दी करें आवेदन !

राजस्थान नगर पालिका सेवा भर्ती 2025 के लिए 10 नवंबर 2025 को स्वायत शासन विभाग, जयपुर राजस्थान सरकार द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई है। जारी विज्ञप्ति के अंदर लगभग 113 पदों पर भर्ती की अनुशंसा की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

उक्त भर्ती लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के तहत की जा रही है।यह भर्ती भारत सरकार की “पूंजीगत निवेश 2025 26” योजना के शहरी सुधार संख्या 10 ए के तहत राजस्थान नगर पालिका (प्रशासनिक एवं तकनीकी) सेवा, एवं राजस्थान नगर पालिका (अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक) सेवा के रिक्त पदों पर आयोजित की जा रही है।

राजस्थान नगर पालिका सेवा भर्ती 2025

राजस्थान नगर पालिका सेवा भर्ती 2025 : पदनाम व रिक्त पदों की संख्या

  • अतिरिक्त मुख्य अभियंता (विद्युत) के लिए कुल दो (02) पद रिक्त हैं।
  • अधीक्षण अभियंता (विद्युत) के लिए कुल तीन (03) पद रिक्त हैं।
  • सहायक अभियंता (विद्युत) के लिए कुल 32 पद रिक्त हैं।
  • कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) के लिए कुल तीन (03) पद रिक्त हैं।
  • अधीक्षण अभियंता (यांत्रिक) के लिए केवल एक (01)पद रिक्त है। सहायक अभियंता (यांत्रिक) के लिए कुल 15 पद रिक्त हैं।
  • कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) के लिए कुल 29 पद रिक्त हैं।
  • सहायक लेखा अधिकारी – प्रथम के लिए कुल 28 पद रिक्त हैं।

राजस्थान नगर पालिका सेवा भर्ती 2025 : वेतनमान

  • अतिरिक्त मुख्य अभियंता (विद्युत) के लिए पे लेवल 21 के अनुसार ग्रेड पे ₹8700 और पे- बैंड IV में ₹37,400 से ₹67,000 तक का भुगतान किया जाएगा।
  • अधीक्षण अभियंता (विद्युत) के लिए पे लेवल 19 के अनुसार ग्रेड पे ₹7600 और पे- बैंड III में ₹15,600 से ₹39,100 तक का भुगतान किया जाएगा।
  • सहायक अभियंता (विद्युत) के लिए पे लेवल 14 के अनुसार ग्रेड पे ₹5400 और पे – बैंड III में ₹15,600 से ₹39,100 तक का भुगतान किया जाएगा।
  • कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) के लिए पे लेवल 10 के अनुसार ग्रेड पे ₹3600 और पे- बैंड II में ₹ 9300 से ₹34,800 तक का भुगतान किया जाएगा।
  • अधीक्षण अभियंता (यांत्रिक) के लिए पे लेवल 19 के अनुसार ग्रेड पे ₹7600 और पे बैंड III में ₹15,600 से ₹39,100 तक का भुगतान किया जाएगा।
  • सहायक अभियंता (यांत्रिक) के लिए पे लेवल 14 के अनुसार ग्रेड पे ₹5400 और पे बैंड III में ₹15,600 से ₹39,100 तक का भुगतान किया जाएगा।
  • कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) के लिए पे लेवल 10 के अनुसार ग्रेड पे ₹3600 और पे बैंड II में ₹9300 से ₹34,800 तक का भुगतान किया जाएगा।
  • सहायक लेखा अधिकारी – प्रथम के लिए पे लेवल 12 के अनुसार ग्रेड पे 4800 और पे बैंड II में ₹9300 से ₹34,800 तक का भुगतान किया जाएगा।

राजस्थान नगर पालिका सेवा भर्ती 2025 : शैक्षणिक योग्यता

  • अतिरिक्त मुख्य अभियंता (विद्युत), अधीक्षण मुख्य अभियंता (विद्युत), सहायक मुख्य अभियंता (विद्युत) और कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) के पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल branch में बी.ई. या बीटेक की डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है।
  • अधीक्षण अभियंता (यांत्रिक), सहायक अभियंता (यांत्रिक), कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) के पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल ब्रांच में बी.ई. या बीटेक की डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है।
  • सहायक लेखा अधिकारी – प्रथम के पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है।

राजस्थान नगर पालिका सेवा भर्ती 2025 : नियुक्ति का प्रकार वी अवधि

  • विज्ञापन में प्रकाशित उक्त पदों हेतु संविदा आधारित नियुक्ति की जाएगी। नि
  • युक्ति की अवधि न्यूनतम एक वर्ष से अधिकतम 5 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
  • इसके अलावा नियुक्त व्यक्ति की अधिकतम आयु 65 वर्ष तक भी नियुक्ति जारी रह सकती हैं।

राजस्थान नगर पालिका सेवा भर्ती 2025 : आवेदन प्रक्रिया

  • इन पदों के लिए इच्छुक अधिकारी और कार्मिक विभाग द्वारा निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित बंद लिफाफे में या दिये गये ईमेल address –rmstaddlb@gmail.com के माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2025 तक निर्धारित पत्ते पर भेज सकते हैं।
  • विभाग की वेबसाइट लिंक lsg.urbanrajasthan.gov.in या निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग से आवेदन पत्र का प्रारूप एवं अन्य सूचनाएं प्राप्त की जा सकती हैं।

आवेदन पत्र का प्रारूप

आवेदन पत्र का प्रारूप

rmstaddlb@gmail.com – आवेदन भेजने के लिए आधिकारिक ईमेल पता

lsg.urbanrajasthan.gov.in आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट का लिंक

Leave a Comment