होमगार्ड नई भर्ती 2026 : राजस्थान के हर जिले में 1000 से 1300 होमगार्ड की नई भर्ती 2026 में

होमगार्ड नई भर्ती 2026 के लिए जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। राजस्थान हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर को हरिशंकर आचार्य बनाम सरकार व अन्य के प्रकरण में कहा कि होमगार्ड संगठन के पुनर्गठन, पारदर्शी तैनाती और कल्याणकारी उपायों के लिए राजस्थान सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जाने जरूरी हैं।

गृह रक्षा संगठन के अन्तर्गत होमगार्ड्स को विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानो व निगमों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए वेतन श्रंखला (Pay-scale) 01 से 06 तक के रिक्त पदों पर अस्थाई तौर पर लगाया जाता है।

राजस्थान गृह रक्षा अधिनियम 1963 की धारा 2 के तहत प्रदेश में गृह रक्षा का गठन वर्णित है। जिसके अध्यधीन पारित नियमों के अन्तर्गत धारा 3 के अनुसार गृह रक्षा सदस्यों की नियुक्ति की जाती है। गृह रक्षा संगठन की स्थापना 6 दिसंबर 1962 में की गई थी।

इन्हीं सदस्यों को होमगार्ड्स भी कहा जाता है। इस संगठन की बढती उपयोगिता एवं लोकप्रियता के कारण आज यह राज्य का सबसे बड़ा सरकारी स्वयं सेवी संगठन है।

होमगार्ड नई भर्ती 2026 : होमगार्ड्स के हित में हाईकोर्ट का आदेश

हाईकोर्ट ने होमगार्ड्स के हित में हर पुलिस जिले में कम से कम 1000 होमगार्ड लगाने का आदेश दिया है। यह आदेश भारत में अपनी तरह का पहला निर्णय है, जिसमें होमगार्ड्स की समस्याओं का व्यापक रूप से समाधान किया गया है। न्यायालय ने निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये हैं-

  • हर जिले में कम से कम 1000 से 1300 होमगार्ड्स की तैनाती की जाए।
  • प्रत्येक जिले में औसतन 1000 होमगार्ड की तैनाती पुलिस बल के साथ की जाए।
  • प्रत्येक होमगार्ड को न्यूनतम 22 दिन की सेवा हर महीने सुनिश्चित की जाए।
  • राज्य सरकार होमगार्ड्स को वेतन पर्ची या स्थायी आय का स्रोत उपलब्ध कराए।
  • होमगार्ड्स की तैनाती अब होमगार्ड डिप्लोय मैनेजमेंट सिस्टम से की जाएगी।
  • यूपी मॉडल को ध्यान में रखकर पारदर्शी और लाभकारी प्रणाली अपनाई जाए।
  • वर्दीधारी व अवर्दीधारी कर्मियों में कोई भेदभाव नहीं रहेगा।
  • महिला होमगार्ड्स की संख्या बढ़ाकर लैंगिक संतुलन सुनिश्चित किया जाए।
  • प्रत्येक जिला स्तर पर होमगार्ड तैनाती समिति गठित की जाएगी, जो एसपी के निर्देशन में कार्य करेगी।

होमगार्ड नई भर्ती 2026 : होमगार्ड्स के कार्य

  • प्रशासन व पुलिस बल के साथ सहयोग करते हुए गृह रक्षा में योगदान देना।
  • ग्रामीण व शहरी क्षेत्र मे वृक्षारोपण करना।
  • राज्य में होने वाले चुनावों के दौरान व्यवस्था बनाए रखना।
  • महामारी या प्राकृतिक आपदा में राहत कर्मियों के रूप में सेवा देना तथा व्यवस्थित रूप से राहत कार्य को अंजाम देना।
  • बॉर्डर विंग होमगार्ड्स के रूप में आर्मी के साथ सीमा क्षेत्रों पर तैनात होकर देश की रक्षा करना।
  • जेल डिपार्टमेंट, खान विभाग, हाईकोर्ट, छबङा थर्मल पॉवर स्टेशन और केयर्न्स एनर्जी, बाङमेर में security duties निभाना आदि।

होमगार्ड नई भर्ती 2026 : संक्षिप्त रूपरेखा

संगठन का नामगृह रक्षा संगठन
पद का नाम स्वयंसेवक या होमगार्ड
पदों की संख्या 1000-1300 प्रत्येक जिले में
आवेदन अवधिजल्द ही जारी होगी
वेतनमान वेतनमान श्रंखला 01 से 06 तक
वेबसाइट home.rajasthan.gov.in

होमगार्ड नई भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण जानकारी

  • प्रत्येक जिले इकाई स्तर पर होमगार्ड्स को पुनः प्रशिक्षण, अग्रिम प्रशिक्षण और सामूहिक प्रशिक्षण दिये जाते हैं।
  • वर्तमान में राजस्थान में कुल 30,714 होमगार्ड्स नियुक्त हैं।
  • प्रत्येक गृह रक्षा सदस्य/होमगार्ड को 5 वर्ष के लिए सदस्यता दी जाती है जिसे प्रति पांच वर्ष में नवीनीकरण किया जाता है।
  • होमगार्ड्स की नियुक्ति दो रूपों में की जाती है : (1) ग्रामीण व शहरी होमगार्ड तथा (2) बॉर्डर विंग होमगार्ड

होमगार्ड नई भर्ती 2026 : आयु संबंधित तथ्य

  • आयु सीमा : 18-35 वर्ष है ।
  • अधिकतम 58 वर्ष की आयु तक सदस्य रहकर सेवा दे सकते हैं।
  • 5 वर्ष की सदस्यता के बाद नवीनीकरण।

होमगार्ड नई भर्ती 2026 : वेतन एवं भत्ते

  • ड्यूटी भत्ता – 797/- रूपए प्रति दिवस ।
  • कन्वेन्स चार्ज 20/- रूपए प्रति दिवस ।
  • वर्द धुलाई भत्ता 75/- प्रति माह ।
  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त स्थान पर लगाए गए गृह रक्षा सेवकों/होमगार्ड्स का मानदेय ₹ 679/- प्रति दिवस ।
  • 01 अप्रैल 2025 होमगार्ड्स के मानदेय में 10% बढोतरी की घोषणा की गई है।

होमगार्ड नई भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

होमगार्ड्स की भर्ती प्रक्रिया निम्नलिखित 4 चरणों में पूरी की जाती है-

1st phase : Physical Efficiency Test

2nd phase : Physical Standard Test

3rd phase : Special Ability

4th phase : Oral Personality Test

DSSSB Vacancy 2025 Announced: Official Notification Out For 5346 TGT Teachers Posts

BTSC Bihar Hostel Manager Notification 2025 Out: Apply Now for High Salary Govt Jobs in Bihar

Leave a Comment