पशुधन सहायक भर्ती 2024 का रिजल्ट घोषित ! मेरिट लिस्ट में देखें अपना नाम !

पशुधन सहायक भर्ती 2024 का रिजल्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने घोषित कर दिया है। अगर आपने भी यह परीक्षा दी है तो आप अपना नाम बोर्ड द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में देख सकते हैं।

इस पोस्ट में हम आपको पशुधन सहायक भर्ती 2024 के रिजल्ट की पूरी जानकारी देने वाले हैं जैसे पशुधन सहायक भर्ती 2024 की मेरिट लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें , विस्तृत आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि, दस्तावेज सत्यापन के लिए कौन कौन से आवश्यक दस्तावेज लगाने हैं आदि। इसके लिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढना।

पशुधन सहायक भर्ती 2024 रिजल्ट : Overview

बोर्ड का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर
परीक्षा का नामपशुधन सहायक भर्ती 2024
पदों की संख्या 2783
परिणाम जारी 17 अक्टूबर 2025
पात्रता जांच व दस्तावेज सत्यापन ऑनलाइन 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2025 तक
मेरिट लिस्ट की pdf Download pdf
वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in

पशुधन सहायक भर्ती 2024 रिजल्ट : कट ऑफ मार्क्स

पशुधन सहायक भर्ती 2024 के कुल 2783 पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 13.06.2025 (Evening Shift) में किया गया था। और परीक्षा परिणाम तैयार करके कट ऑफ मार्क्स का निर्धारण किया गया है।कट ऑफ मार्क्स को विभिन्न कैटेगरी (General, SC/ST, OBC,EWS,MBC) के आधार पर तैयार किया गया है। कट ऑफ मार्क्स को नीचे टेबल में दर्शाया गया है-

गैर-अनुसूचित क्षेत्र Non-TSP Area :

CATEGORYCUT-OFF MARKS
General108.6395
General -EWS92.9932
SC993.4218
ST887.7347
OBC102.5714
MBC100.9048
SAHNA
BLV52.6939
HI52.5782
LD/CP53.0136
SP66.2381
CATEGORYCUT OFF MARKS
General 86.0408
SC64.2993
ST64.7007
BLVNA
HINA
LD/CP58.3401
SP86.0408

पशुधन सहायक भर्ती 2024 रिजल्ट : Detailed Cut Off Marks-

मेरिट लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?

• इस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने रोल नंबर, कैटेगरी और पहचान-पत्र में अंकित नाम के अनुसार मेरिट लिस्ट को manually explore कर सकते हैं लेकिन ये लम्बा प्रोसेस है।

• इसकी बजाय आप ऊपर दी गई Overview टेबल में दिये गए Download pdf लिंक को क्लिक करके pdf अपने फोन में सेव कर लें।

•इसके बाद किसी भी फाइल ओपनर की मदद से pdf को ओपन करें।

•अब आप pdf ओपनर के सर्च बॉक्स में अपना रोल नंबर/ नाम आदि डालकर एक्टर पर क्लिक करें।

• यदि आपने कट ऑफ मार्क्स जितने मार्क्स अपनी कैटेगरी के अनुसार प्राप्त किए होंगे तो आपका मेरिट नंबर आप जान पाएंगे।

पात्रता जांच व दस्तावेज सत्यापन के लिए विस्तृत आवेदन पत्र भरना –

  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुधन सहायक सीधी भर्ती-2025 में कुल 2783 पदों पर लगभग 02 गुना अभ्यर्थियों के पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु कट ऑफ मार्क्स जारी किए हैं।
  • इन 02 गुना अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरना है।
  • विस्तृत आवेदन पत्र/सह परिनिरीक्षा फॉर्म (scrutinyform) भरने के लिए दिनांक 18.10.2025 से 24•10•2025 तक लिंक खोला गया है।
  • इसलिए दस्तावेज सत्यापन (document verification) लिए चयनित अभ्यर्थियों को sso portal पर अपना विस्तृत आवेदन पत्र बिना देरी किए भर देना चाहिए।

पात्रता जांच हेतु आवश्यक दस्तावेज-

चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही संबंधित पशुपालन विभाग द्वारा की जाएगी। इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरते समय निम्नांकित दस्तावेजों को सबमिट करना है-

  • शैक्षणिक योग्यता की जांच के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से अर्जित 12वीं कक्षा की अंकतालिका तथा सर्टिफिकेट।
  • राजस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से एक या दो वर्षीय ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट अथवा पशुधन सहायक डिप्लोमा प्रमाण पत्र।
  • आरक्षण का लाभ चाहने वाले आरक्षित वर्ग वाले अभ्यर्थियों को लेटेस्ट अपडेटेड आरक्षण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
  • मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित आरोग्यता प्रमाण पत्र।
  • अंतिम शैक्षणिक योग्यता प्राप्त किए हुए संस्थान द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र।
  • वविकलांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को अपना विकलांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को क्या वेतनमान मिलेगा –

पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम के बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को राजस्थान सरकार द्वारा देय सातवें वेतनमान के अनुसार पशुधन सहायक पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल 8 यानि कि लगभग ₹26,200/- प्रति माह भुगतान किया जाएगा।

पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के रिजल्ट में कट ऑफ मार्क्स के अनुसार 02 गुणा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

ये भी देखें

MP Police Vacancy 2025: Official Notification Out! Check Exam Date, Vacancy & Last Date to Apply

BTSC Bihar Hostel Manager Notification 2025 Out: Apply Now for High Salary Govt Jobs in Bihar

Leave a Comment