RRB NTPC 2025 का नोटिफिकेशन निकल चुका है। 21 अक्टूबर से form भरना शुरू हो गए हैं। form की लास्ट date 20 November 2025 है। ये सब तो ठीक है लेकिन form भरना कैसे है ? मुझे Railway Recruitment Board की कौनसी website देखनी होगी ? अलग अलग Railway Zone में कितनी वैकेन्सी आई है और मैं कौनसी post पर apply कर सकता हूं या कर सकती हूं ?
आपको भी अगर ये सारे सवाल परेशान कर रहे हैं तो आप सही जगह पर आए हैं। आपके पास भी degree है और आप रेलवे में नौकरी करके अपना future संवारना चाहते हैं। तो RRB NTPC 2025 की ये पोस्ट आपके लिए ही है। इसमें आपको अपने सारे सवालों के जवाब आसान भाषा में मिलेंगे।
इस पोस्ट में आपको RRB NTPC 2025 का application form भरने की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी जाएगी। इसके अलावा सारे RRBs की Official website के लिंक भी मिलेंगे। साथ ही अलग अलग posts के लिए मिलने वाली salary भी हम आपको बताने वाले हैं। इसलिए इस पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढना।
Table of Contents
RRB NTPC 2025 Important Dates –
| Form start date | 21.10.2025 |
| Form last date | 20.11.2025 रात्रि 12 बजे तक |
| Form fees भरने की last date | 22.11. 2025 |
| Form में corrections की dates | 23.11.2025 to 02.12.2025 |
| Scribe candidates के लिए details भरने की dates | 03.12.2025 to 07.12.2025 |
RRB NTPC 2025 Age Limit-
RRB NTPC 2025 के लिए upper age limit की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

RRB NTPC 2025 Pay Scale –
| S.No. | Post | Pay Level in 7th CPC | Initial Pay (Rs.) | Medical Standard | Age (as on 01.01.2026) | Total Vacancies (All RRBs) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1. | Chief Commercial cum Ticket Supervisor | 6 | 35400 | B2 | 18 – 33 | 161 |
| 2. | Station Master | 6 | 35400 | A2 | 18 – 33 | 615 |
| 3. | Goods Train Manager | 5 | 29200 | A2 | 18 – 33 | 3416 |
| 4. | Junior Accounts Assistant cum Typist | 5 | 29200 | C2 | 18 – 33 | 921 |
| 5. | Senior Clerk cum Typist | 5 | 29200 | C2 | 18 – 33 | 638 |
| 6. | Traffic Assistant | 4 | 25500 | A2 | 18 – 33 | 59 |
| Grand | Total | (All RRBs) | 5810 |
Also Read – Jobs in Bihar

RRB NTPC 2025 का Form भरने का तरीका (स्टेप बाय स्टेप) –
फॉर्म भरने से पहले आपको अपनी Eligibility और Educational qualifications अच्छे से match करनी है ताकि बाद में कोई problem ना हो और आपका form successfully submit हो सके।
1st Step – Create an Account
- आपको अपने Railway Zone से संबंधित RRB की Official website पर Account बनाना है।
- Account बनाते समय OTP receive करने के लिए आपके पास अपना खुद का Active mobile no. और email id होना चाहिए।
- Account create करते समय सारी जानकारी बिल्कुल सही देनी है ताकि form भरने में आसानी हो।
- जिन candidates का Account पहले से बना हुआ है उन्हें अपनी login details का उपयोग करके Apply करना है।
- Account create करते समय आपकी identity को authenticate करने के लिए DigiLocker या Aadhar का उपयोग जरूर करना है
- इससे आगे का process बिना किसी problems के complete हो पाएंगे ।
2nd Step – Application form भरते समय Live Photo खींचना
- Candidates को Laptop या Computer के web-cam से लाइव फोटो खींचकर upload करनी है।
- फोटो एकदम clear होनी चाहिए।
- White background में dark color के कपङों में आपको अपना फोटो अपलोड करना है।
3rd Step – आवश्यक documents की scan copy तैयार रखना
- Candidates को अपना signature jpeg/jpg फाइल फॉर्मेट और 30-49 kb file size में अपलोड करना है।
- जो SC/ST candidates RRB NTPC 2025 exam के लिए free train travel pass की सुविधा लेना चाहते हैं उन्हें अपने caste certificate अपलोड करने हैं।
- SC/ST candidates को valid और latest certificates ही अपलोड करने हैं।
- Caste certificates केवल pdf फाइल फॉर्मेट में 400 kb से कम size में upload करने हैं।
Last Step – Complete the RRB NTPC 2025 application process
• RRB की Official website के home page पर जाकर ‘Candidate Login’ बटन पर क्लिक करके registration no. और password डालकर RRB NTPC 2025 का application process पूरा करना है।
- RRB NTPC Application form भरने के लिए candidates ‘Common Service Centers’ पर भी जा सकते हैं।
- ताकि Internet की सही connectivity के साथ आपका फॉर्म जल्दी से और आसानी से submit हो सके।
RRB NTPC 2025 Application Process –
- Candidate Login करने के बाद Application page खुल जाएगा।
- Application page के Part 1 में Educational qualifications, Community information i.e. UR/OBC(NCL)/SC/ST/EWS, Gender, Religion, Ex-SM,PwBD, Minority, Economically Backward Class और Age relaxation category आदि डिटेल्स submit करनी है।
- Part 1 complete होने के बाद application fees का payment page खुल जाएगा।
- Bank के माध्यम से Online payment mode जैसे Net Banking/Credit card/Debit card/UPI में से किसी भी तरीके से application fees का payment कर देना है।
- Payment successful होने के बाद application page का Part 2 खुल जाएगा।
- अगर आप एक से ज्यादा posts के लिए eligible हैं तो application page के part 2 में आपको Posts की Preference को submit करना होगा।
- application form में अपनी Educational qualifications डिटेल में भरनी है।
- Choice of exam language में अपनी language सलेक्ट कर लें जिसमें आपको RRB NTPC exam देना है।
- बाकी details जैसे Mother tongue, Identification mark, address भी सही से भर देना।
- Fees refund के लिए अपनी Bank account डिटेल्स भी submit करना है।CBT 1 attend करने वालों को fees refund की जाएगी।
Form submit करने के लास्ट steps-
- जो candidates reservation का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें अपने लेटेस्ट SC/ST/OBC/EWS certificates अपलोड करने होंगे।
- ये सारे certificates भी 50-100 kb size और jpg/jpeg फॉर्मेट में अपलोड करने हैं।
- सबसे लास्ट में candidates को self declaration paragraph को confirm करके final submit पर क्लिक करने से RRB NTPC 2025 की application submit हो जाएगी।
- Candidates को Application की pdf फाइल को सेव कर लेना है और एक print out भी निकाल कर रख लेना है।
List of RRB Websites
| Ahmedabad www.rrbahmedabad.gov.in | Chandigarh www.rrbcdg.gov.in | Mumbai www.rrbmumbai.gov.in |
| Ajmer www.rrbajmer.gov.in | Chennai www.rrbchennai.gov.in | Muzaffarpur www.rrbmuzaffarpur |
| Prayagraj www.rrbpryj.gov.in | Gorakhpur www.rrbgkp.gov.in | Patna www.rrbpatna.gov.in |
| Bengaluru www.rrbbncgov.in | Guwahati www.rrbguwahati.gov.in | Ranchi www.rrbranchi.gov.in |
| Bhopal www.rrbbhopal.gov.in | Jammu-Srinagar www.rrbjammu.nic.in | Secunderabad www.rrbsecunderabad.gov.in |
| Bhubaneshwar www.rrbbbs.gov.in | Kolkata www.rrbkolkata.gov.in | Siliguri www.rrbsiliguri.gov.in |
| Bilaspur www.rrbbilaspur.gov.in | Malda www.rrbmalda.gov.in | Thiruvananthapuram www.rrbthiruvananthapuram.gov.in |
Also Read – RRB NTPC New Vacancy 2025 Total Posts 5810 (Graduate) Apply Now !