Bihar Office Attendant Vacancy 2025 में बम्पर पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से ऑफिस अटेंडेंट के 5000 से ज्यादा पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। उक्त पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2025 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। बिहार के युवाओं के लिए और साथ ही देश भर के युवाओं के लिए इस बंपर भर्ती में नौकरी पाने का शानदार मौका मिला है।
इसलिए अपनी बेरोजगारी को समाप्त करने के लिए आपको इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करना चाहिए। आपके आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इस पोस्ट में हम आपके लिए विज्ञापन से संबंधित पूरी जानकारी को आसान शब्दों में समझाने की कोशिश करेंगे। पोस्ट में आपको आवेदन से संबंधित आयु सीमा, आवेदन करने की प्रक्रिया, चयन किस प्रकार होगा आदि सवालों के जवाब आसान भाषा में दिए जाएंगे। इसलिए पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ना। आपको आपके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।
Table of Contents

Bihar Office Attendant Vacancy 2025: Vacancy Overview
| विज्ञापन विषय | विवरण |
|---|---|
| परीक्षा संगठन | बिहार कर्मचारी चयन आयोग पटना |
| पद का नाम | ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचर) |
| पदों की संख्या | 5131 |
| आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि | 21 नवंबर 2025 |
| आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 24 नवंबर 2025 |
| आयु सीमा | न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 35 वर्ष तक |
| आवेदन शुल्क | ₹135/- से ₹540/- तक |
| Official वेबसाइट | https://bssc.bihar.gov.in/ |
Bihar Office Attendant Vacancy 2025: Age Criteria
- अनारक्षित कोटि के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
- पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष व महिला दोनों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
- अनारक्षित वर्ग की महिला अभ्यार्थियों के लिए अधिकतम 40 वर्ष उम्र सीमा निर्धारित की गई है।
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष व महिला दोनों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
- सभी कोटि के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अन्य श्रेणी के वर्गों की अधिकतम आयु सीमा से 10 वर्ष अतिरिक्त आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Also Read – BSSC CGL EXAM 2025 की पूरी जानकारी यहाँ देखें !
Bihar Office Attendant Vacancy 2025: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और वेतनमान
- सामान्य प्रशासन विभाग बिहार की तरफ से जारी इस भर्ती में ऑफिस अटेंडेंट के पदों के लिए आवेदकों के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में कक्षा 10 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। ऑफिस अटेंडेंट के इन पदों के लिए बिहार सरकार के नियम अनुसार वेतनमान लेवल वन के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।
- ऑफिस अटेंडेंट के इन पदों के लिए बिहार सरकार के नियम अनुसार वेतनमान लेवल 1 के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।
Bihar Office Attendant Vacancy 2025: Form Fees
- सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क के रूप में ₹540/- जमा करने होंगे।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (बिहार के स्थाई निवासी) के लिए परीक्षा शुल्क 135/- रुपए निर्धारित किया गया।
- सभी श्रेणी के दिव्यांगों के लिए भी आवेदन शुल्क रुपए 135/- रखा गया है।
- सभी श्रेणी के महिलाओं को भी परीक्षा शुल्क के रूप में रुपए 135/- जमा करवाने हैं।
- बिहार राज्य के बाहर के सभी श्रेणियों के अभ्यर्थी महिला या पुरुष सभी को परीक्षा शुल्क के रूप में ₹540/- जमा कराने हैं।
Bihar Office Attendant Vacancy 2025: आवेदन प्रक्रिया
- अभ्यर्थी नीचे दिए गए अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करके अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन फॉर्म भरते समय आपको अपना एक्टिव ईमेल आईडी और अपना एक्टिव मोबाइल नंबर सबमिट करना होगा।
- अभ्यर्थियों को अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज कलर्ड फोटोग्राफ सही फॉर्मेट में और सही साइज के साथ स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- आपको अपने हिंदी और इंग्लिश दोनों हस्ताक्षर सही साइज और फॉर्मेट में आवेदन पत्र में अपलोड करने होंगे।
- आपको अपने आवेदन फार्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता संबंधित सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
- साथ ही पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज करनी होगी।
- आवेदन फार्म की फीस का भुगतान करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा या एप्लीकेशन नंबर प्राप्त होगा यह आपको संभाल कर रखना है।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लेंगे।
Bihar Office Attendant Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया
- बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा परीक्षा नियमों के अनुसार 40000 से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र भरने के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है।
- अधिक संख्या में आवेदन पत्र प्राप्त होने की स्थिति में प्रारंभिक परीक्षा को एक से अधिक चरणों में आयोजित किया जा सकता है।
- प्रारंभिक परीक्षा के सभी चरणों का सामानीकरण के द्वारा परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
- प्रारंभिक परीक्षा में मल्टीप्ल चॉइस क्वेश्चंस पूछे जाएंगे।
- इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों में से सभी पदों के लिए कैटिगरी वाइज पांच गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।
- मुख्य परीक्षा के लिए अलग से विज्ञापन जारी किया जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक
- Official Website Click here
- Detailed Notification Click here
- Apply Now Click here